Breaking News

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत

रिपोर्ट- अम्बरीश त्रिपाठी

महराजगंज:-केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के महाराजगंज जनपद के ठूठीबारी में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठूठीबारी कस्बे को भाजपा के रंग में दुल्हन जैसी सजा दिया।ठूठीबारी के बस स्टैंड पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री का भव्य स्वागत रामनगर के पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि अभयशंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह   व व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार, धर्मेंद्र जयसवाल,भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर मंडल के दुर्गा प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में स्वागत व अभिनंदन किया गया।उसके  बाद वाहनों का काफिला आगे बढ़ा।

स्वागत के लिए बैनर पोस्टर सजाएं गए व  गेंदा फूल, गुलाब फूल, अबीर गुलाल व विशाल माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । पूरे कस्बे में भाजपा के झण्डे से सजाया गया था वहीं ठूठीबारी के ग्रामीण व व्यापारी बंधुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ठूठीबारी तिराहे  पर जनता की भारी भीड़ उमड़ी थी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी की स्वागत के लिए आतुर दिख रही थी। केन्द्रीय मंत्री का काफिला ठूठीबारी में करीब 6.00 बजे पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में रामनगर के पूर्व प्रधान अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह व व्यापार मंडल दिनेश रौनियार, धर्मेंद्र जयसवाल, छेदी रौनियार ने विशाल माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, योगी आदित्यनाथ ज़िंदाबाद,   पंकज चौधरी ज़िंदाबाद के जयकारे के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा गया। स्वागत में जनता का अपार आशीर्वाद मिलने सेअभिभूत केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र महाराजगंज के साथ देश के हर हिस्से व हर वर्ग के विकास का संकल्प जता रहे है।वरिष्ठ भाजपा नेता व वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, विधायक प्रेम सागर पटेल,अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार, बबलू सिंह, धर्मेंद्र जयसवाल, छेदी रौनियार, अजय शंकर सिंह, इंटू सिंह, दुर्गा गुप्त, मण्डल उपाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, मण्डल अध्यक्ष गौतम चौधरी, मुन्ना गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्त, अजय जयसवाल, पूर्व प्रधान ठूठीबारी ओम प्रकाश गुप्त, ग्राम प्रधान ठूठीबारी अजय कुमार, डॉ ओंकारनाथ पांडेय हैप्पी नायक,दीपू पांडेय संजय शहानी, कन्हैया, योगेन्द्र तिवारी आदि सकड़ो बड़े नेता काफिले में शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *