Breaking News

पुलिस विभाग में उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल

मनोज शर्मा

ब्यूरो चीफ महराजगंज

आज जनपद महाराजगंज में 6 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया बताते चलें कि जनपद महाराजगंज में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा जनपद को अपराध मुक्त व बेहतर बनाने के लिए कई बार पुलिस विभाग में हेरफेर किया गया ।

उसी क्रम में आज उप निरीक्षक दुर्गेश वैश्य को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी फरेंदा, उप निरीक्षक शरद भारती को चौकी प्रभारी परतावल से थाना फरेंदा, उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी को चौकी प्रभारी खूटहां से चौकी प्रभारी परतावल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार को चौकी प्रभारी भिटौली से थाना फरेंदा, उप निरीक्षक अरुण कुमार को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी भिटौली एवं उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र राय को थाना फरेंदा से थाना पनियरा स्थानांतरित किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *