Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 04 at 14.03.50

ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए रुदौली के युवाओं ने चलाई साईकिल

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

04/08/2021 मवई अयोध्या – भारतीय जनता युवा मोर्चा ने टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए रूदौली के युवाओं ने साइकिल चलाई। भाजयुमो के आशीष शर्मा के नेतृत्व में व आकाश शर्मा अतुल पांडेय के संयोजन में यह साइकिल यात्रा आयोजित हुई। युवा मोर्चा के चीयर फ़ॉर इंडिया के अभियान के अंतर्गत 23 जुलाई से 8 अगस्त तक विभिन्न माध्यमों से ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु आयोजन किये जा रहे हैं।

बी लाइक एन ओलम्पियन चैलेंज के क्रम में यह साइकिल यात्रा निकली । साइकिल चला रहे युवाओं ने चीयर फ़ॉर इंडिया,भारत माता जय वनडे मातरम के उद्घोष किये। भाजयुमो के आशीष शर्मा ने बताया कि शीर्ष पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चीयर फ़ॉर इंडिया अभियान रूदौली में सक्रियता से चलाया जा रहा है व युवा टोक्यो ओलम्पिक के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को प्रगाढ़ करते है हैं

 

और युवा मोर्चा राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाले राष्ट्रवादी युवाओं का सृजन कर देश को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। यह यात्रा शिवकुटी सिपाहभट्ट से प्रारम्भ होकर परसौली मिर्जापुर से अमानीगंज मार्ग से मलिकज़ादा कायस्थाना नयागंज जोखिया होते हुए शिवकुटी पर सम्पन्न हुई। साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से आकाश शर्मा, अतुल पांडेय, मनीष चौरसिया, हरि ओम गुप्ता, सुशील शर्मा, राजन, देवा, गुंजन, सचिन, रजनीश, रंजीत उमंग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *