Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 04 at 18.54.45

सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम पर बाबा बाजार मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

प्रदेश हुआ अपराध मुक्त – राम चन्द्र यादव

04/08/2021 मवई अयोध्या – संगठन को मजबूती देने व कार्यकर्ताओं में जोश उमंग पैदा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी मंडलो में जा जाकर बैठक करने का कार्य शुरू कर दिया है।बुधवार को बाबा बाजार मंडल कार्य समिति की बैठक सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम पर आयोजित की गयी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी और विशिष्ठ अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने पार्टी की रीति व नीति के बारे में बताते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा।

भाजपा सरकार ने माफियाओं,गुंडों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्यवाही करके पूरे प्रदेश को अपराध मुक्त कर दिया है।कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं।जिससे सभी लोगो उस योजना का लाभ मिल सके।साथ ही श्री यादव ने सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का संकल्प दिलाया।और गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का जिक्र करते हुए केंद्र व प्रदेश की योजनाएं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण का कार्यक्रम 5 अगस्त से 15 अगस्त तक व मुख्य मंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण 20 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त राशन बाँटा जाएगा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम त्यागी ने बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिए एवं किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाए।इस मौके पर मंडल प्रभारी व जिला मंत्री सर्वजीत सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,युवा भाजपा नेता आदर्श चन्द्र यादव,दीपक दुबे,संतोष मिश्रा,शीतला प्रसाद शुक्ला,संतोष सिंह,उमा शंकर सिंह,राकेश तिवारी,सबीना खातून,शोभारानी,पिंकी मिश्रा,राजेश यादव,वेद प्रकाश,सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *