Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 02 at 13.40.52

Breaking: डकैती व भैंस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

एक पिकअप, एक मोटर साइकिल व एक देशी तमचां व कारतूस बरामद

02/08/2021 मवई अयोध्या – श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रुदौली अयोध्या के निर्देशन में व थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह थाना पटरंगा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव चौकी प्रभारी चौकी हाइवे थाना पटरंगा द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना पटरंगा क्षेत्र अन्तर्गत पुराय जंगल से भैंस चोरी व डकैती की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे 03 व्यक्तियों को एक पिकअप, एक मोटर साइकिल व एक अदद देशी तमचां व दो अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद लोहे की राड व एक डण्डा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 174/21 धारा 399/402 भादवि0 व 175/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *