Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 21 at 12.49.54 AM

प्रधानी चुनाव में वोट ना देने पर जीते प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा हारे हुए प्रत्याशी समर्थकों को घर में घुसकर महिलाओं को किया घायल

रिपोर्ट मु अनस

गोरखपुर। प्रधानी चुनाव में वोट ना देने पर जीते प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा हारे हुए प्रत्याशी समर्थकों को घर में घुसकर महिलाओं को किया घायल। मालूम हो कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत उसका निवासी रामहरक सेना में कुक पद पर राजस्थान में तैनात है इनके पिता रामकरन यादव उसका ग्राम सभा के ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं राम हरक के घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर दूबी निवासी राम अचल यादव प्रदीप यादव वगैरह का घर है चुनाव के दौरान रामअचल वगैरह ने रामकरन यादव को मतदान नहीं किया था उसी खुन्नस को लेकर 23 जून को प्रदीप यादव वगैरह को रामकरन व उसके समर्थकों द्वारा बुरी तरीके से मार कर प्रदीप यादव का हाथ तोड़ दिए थे जैसा एक्सरे रिपोर्ट में आया है चिलुआताल थाने पर एनसीआर दर्ज है आज आर्मी मैन कुक रामहरक राजस्थान से चलकर अपने समर्थकों के साथ दूबी मारपीट करने लाठी डंडा व कट्टा के साथ पहुंच गया जिसका वीडियो लाठी डंडा व कट्टे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। राम हरक अपने समर्थकों के साथ रामअचल के घर में घुस गए महिलाएं पुरुषों को ताला बंद कर छत के ऊपर चली गई थी लेकिन राम हरक के समर्थकों ने ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे तभी राम अचल की पत्नी व पुत्री संगीता व दुर्गावती छत से नीचे आ गई कट्टे व डंडे के साथ मौजूद राम हरक व उसके समर्थको ने महिलाओं को मारपीट कर घायल कर रफूचक्कर हो गए जिसकी सूचना तत्काल चौकी मजनू पर प्रदीप द्वारा दी गई चौकी इंचार्ज संजय सिंह अपने हमराहीयों के साथ पहुंच कर बड़ी धटना धटित होने से रोक लिया चौकी इंचार्ज ने बताया कि हो हल्ला हुआ है मौके पर कोई मारपीट जैसी घटना नहीं हुई है। अब सवाल उठता है कि जब वहां मारपीट नहीं हुआ है तो उसका से दूबी की दूरी लगभग एक किलोमीटर है यहाँ रामहरक व उनके समर्थक लाठी डंडा व कट्टा के साथ क्यों पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए बलिराम उर्फ मुलायम यादव के पिता फौजदार यादव को पकड़ कर चौकी पर लेते आएं जिसे छुड़ाने के लिए रामहरक रामकरन अपने समर्थकों के साथ चौकी पर पहुंच गए फौजदार को छुड़ाने के लिए अब देखना है कि कट्टा लेकर तहलका मचाने वाले बलिराम के पिता फौजदार को। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि महिलाओं को मारपीट कर घायल करने वालों एवं कट्टा लेकर तहलका मचाने वाले अभियुक्त के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा कानून सबके लिए एक समान है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *