Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महराजगंज।
सिसवा नगर पालिका परिषद मे आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी व क्षत्रिय शिरोमणि तथा भारत के वीर सपूत के नाम से सुशोभित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई जिसमें सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अ भा क्ष महासभा युवा के जिला महामंत्री श्रीराम शाही ने कहा कि आज हम अपने पूर्वजों को अपना आदर्श मानते हुए अपने समाज के हर एक वर्ग के लिए खड़ा होकर उनकी रक्षा करना तथा क्षत्रिय धर्म की रक्षा करते  हुए  सनातन धर्म को उच्चतम स्थान प्रदान करना ही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिये।IMG 20210720 WA0105

आज हर वर्ग जब किसी से पीड़ित, शोषित ,डरा व भयभीत रहता है तो ऐसी स्थिति में उसको एक ही वर्ग पर विश्वास होता है कि वो ही मेरी मदद करेगा और वह वर्ग क्षत्रिय है जो सभी के विश्वास को कायम रखता है चर्चा को आगे बढ़ाते हुए मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि आज हम सभी को एक होंकर समाज मे ब्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ना होगा तभी हम सभी प्रभु श्रीराम के सपने को कायम कर पाएंगे । इस बैठक के दौरान यशांश सिंह ,मंटू सिंह ,अभिषेक सिंह, अनिल सिंह , दयाशंकर सिंह,अजय सिंह, लोकेंद्र सिंह,विशाल शाही सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *