Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने से मरा युवक

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र महराजगंज

सिसवा नगर पालिका परिषद कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबया दक्षिण टोला के एक 30 वर्षीय युवक की नरकटियागंज रेल मार्ग के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।IMG 20210720 WA0002

मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय युवक जितेंद्र पुत्र रामदयाल ग्राम सबया दक्षिण टोला थाना कोठीभार गांव से बाहर रेल पटरी के किनारे शौच के लिए जा रहा था कि अचानक सुबह करीब 9:00 बजे निकली पैसेंजर रेलगाड़ी के चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोठी भार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बहुत बुरा हाल है तथा मृतक की मां दोनों पैर से विकलांग व पिता का पैर फैक्चर है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *