Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 18 at 18.21.12

सीने पर बैठे दारोगा का बीडियो सोसलमिडिया मे वायरल एसपी ने दिए जांच के आदेश शर्मसार हुई खाकी

 

 

साथ चलने से महिला ने किया मना तो दारोगा ने जमीन पर पटककर पीटा,महिला के सीने पर बैठे दारोगा का बीडियो सोसलमिडिया मे वायरल एसपी ने दिए जांच के आदेश, शर्मसार हुई खाकी

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गदासपुर गांव में चोरी मे आरेापित युवक की तलाश मे गए दरोगा ने एक महिला से बदसलूकी की। इस पर गांव की महिलाएं पुलिस से भिड़ं गईं। आक्रोशित दरोगा ने एक महिला को जमीन में पटकर बुरी तरह पीटा। इससे तनाव का माहौल बन गया। महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले में जांच का निर्देश दिया है।

दुर्गदासपुर गांव निवासी वीरेंद्रसिंह के यहां चोरी की घटना होने के बाद उन्होने 7 जून को भोगनीपुर कोेतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें गांव के ही सुरजीत सिंह पर चोरी का संदेह जताया था। शनिवार को चौकी इंचार्ज पुखरायां महेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ दुर्गदासपुर गांव में छानबीन करने गए थे। पुलिस ने गांव पहुंचने के बाद वहां मिले शिवम से आरेापित के घर के बावत पूछतांछ की। आरोप है कि उसने साथ जाकर आरेापित का घर बताने से इनकार किया तो पुलिस ने उसके साथ गाली गलौज करने के साथ पीट दिया।

बचाने पहुंची उसकी मां को भी दरोगा ने जमीन में पटककर पीटा। इससे वहां मौजूद महिलाएं पुलि स से उलझ गई। बावल बढ़ता देख पुलिस कर्मी महिला अनीता व शिवम को वहां से हिरासत में लेकर कोतवाली आ गए। ग्रामीणों नरे चौकी इंचाज र् पर कई दिन से गांव आकर अकारण लोगों से गाली गलौज व बदसलूकी करने का आरोप लगाया। महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने प्रकरण में जांच का नि र्देश दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि गांव में आरेातिप को पकड़ने गई पुलि स से गांव वालों व महिलाओं ने बदसलूकी की है। जबकि महिला ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *