Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 18 at 15.10.02

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को बधाई देने वालों का तांता

 

रमेश त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार अमेठी

अमरसिंह सहित प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने दी बधाई

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता -अर्चना सिंह

खबर अमेठी जिले की तहसील तिलोई के गांव पूरे दानसिंह मजरे मेढ़ौना से है जहां नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह एवं उनके सुपुत्र अखंड प्रताप सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है l क्षेत्र के व्यवसाई सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर और ब्लाक पहुँच रहे हैं l अमर कांट्रेक्सन कंपनी के प्रंबध निदेशक एवं समाजसेवी अमरजीत सिंह, वरिष्ठ अध्यापक श्याम बहादुर सिंह रोशन गंज सहित अब तक हजारों लोग उन्हें जीत की शुभकामनाएं दे चुके हैं l

इसी क्रम में आज रविवार को मोहनगंज कस्बा स्थित असगरी राजा आयरन स्टोर में प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, संघ के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अशरफ कोषाध्यक्ष मोनू जायसवाल, फैयाज अहमद विनय तिवारी ,सरोज, बीडीसी राजेश बीडीसी जावेद आदि ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने माल्यार्पण कर बुके देकर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह का शानदार और भव्य स्वागत किया .

आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि तिलोई की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि तिलोई में विकास और विश्वास की जीत हुई है इसी के साथ उन्होंने सांसद स्मृति ईरानी, विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह सहित सभी प्रधानों, बीडीसी सदस्यों सहित सभी शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया l देखें हमारे नेशनल टीम के वरिष्ठ पत्रकार रमेश त्रिपाठी के साथ कैमरामैन राज शेखर की यह खास रिपोर्ट .

कार्यक्रम के आयोजक भेलाई कला के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ समेत अन्य ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *