Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 17 at 11.22.09

सैदपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र को 33000 केवी विद्युत क्षमता से ऊर्जीकृत करने की हुई शुरुआत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️सभापति/विधायक के निर्देश के अनुपालन में ऊर्जीकृत करना हुआ शुरू

✍️वितरण का कार्य शुरू होने से उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

17/07/2021 मवई अयोध्या – लखनऊ विधानसभा में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के तहत ऊर्जा विभाग की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के सभापति रामचंद्र यादव ने समिति के तहत ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में चेयरमैन(ऊर्जा)एम देवराज,मन्ध्याचल पावर कार्पोरेशन के एमडी सूर्यपाल गंगवार सहित पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। रुदौली विधानसभा में संचालित पावर कारपोरेशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई।विधायक/सभापति रामचंद्र यादव ने सैदपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति निर्बाध रुप से संचालित करने के निर्देश दिए।निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को सैदपुर विद्युत उपकेंद्र को 33000 केवी विद्युत क्षमता से उर्जीकृत करने का शुरू किया गया।

 

सैदपुर केंद्र के उर्जीकृत होने जाने के उपरांत अतिशीघ्र ही विद्युत वितरण का कार्य शुरू हो जायेगा।जिससे उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा और विद्युत समस्या से निजात मिलेगी।विधायक प्रतिनिधि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव व उपखण्ड अधिकारी रुदौली आरके सिंह ने संयुक्त रूप से उर्जीकृत करने की शुरुआत की।इस अवसर पर जेई श्रवण कुमार,थानाध्यक्ष मवई इंस्पेक्टर विश्वनाथ यादव,छत्रपाल,कमलेश,पंकज,समर सहित विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *