Breaking News
Screenshot 20210712 213059

बोर्ड का एक एक सदस्य परिवार का अंग है -रविकान्त

आज जिला पंचायत महाराजगज के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी सभागार में छठवें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में रविकांत पटेल को जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि जिला पंचायत का एक एक सदस्य परिवार का अंग है। सबका सम्मान और स्वाभिमान का पूरा ख्याल रखेंगे। विकास कार्यो को गति देंगे। पूरा प्रयास होगा कि नया बोर्ड नया इतिहास रचे।
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने  बोर्ड के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य को शुभकामनाये  दिया और कहा कि हमे विश्वास है नवीन बोर्ड अपनी गरिमा के अनुरूप मिलजुल कर क्षेत्र के विकास में अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करेंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी ने अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी , भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्र, ओम प्रकाश पटेल,  मनोज पटेल, अजय पटेल, राजेन्द्र पटेल, संजीव शुक्ल, अभिषेक श्रीवास्तव, जितेंद्र पटेल, सानन्दन पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ तिवारी, अभय सिंह, शंकराचार्य पटेल, प्रदीप कन्नौजीया, इफ्तखार खा उर्फ टुनटुन , त्रिभुवन वर्मा,  आशा देवी, प्रभुनाथ सहित तमाम जिला पंचायत सदस्य , पंचायत कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौज़ूद रहे।
Ibnnews24x7 महराजगंज

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *