Breaking News

नन्दूपुर में तीन व्यक्तियों की हत्या कर फेके गए शवों से सम्बन्धित, हत्या में शामिल छठवां अभियुक्त गिरफ्तार।

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। वाराणसी -चुनार मार्ग पर रात्रि में किसी समय ग्राम नन्दूपुर अदलपुरा थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत सड़क के किनारे 03 व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या करके शव छिपाने की नियत से फेक दिया गया था । जिन्हे चुनार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया गया । बिहार प्रान्त, रोहतास जिले के थाना काराकाट (गोडारी) अन्तर्गत ग्राम गोडारी निवासी मृतक राजकुमार के पिता घुघली सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांकः 24.03.2021 को 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से 02 अदद आलाकत्ल अवैध तमंचा, 02 अदद अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस भी बरामद किया गया था तथा दिनांकः 06.04.2021 को पांचवें वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । जिसमें वांछित अभियुक्त कुंदन कुशवाहा की गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ₹ 15000/- का इनाम घोषित किया गया था । उक्त अभियोग की विवेचना एवं अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 27.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक चुनार गोपाल प्रसाद गुप्ता मय हमराह द्वारा पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त कुंदन कुशवाहा पुत्र शंभू सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कोचस (शंभू बीज भंडार) थाना कोचस जनपद रोहतास बिहार को समय 17.30 बजे थाना क्षेत्र चुनार से गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—
कुंदन कुशवाहा पुत्र शम्भू सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम कोचस (शंभू बीज भंडार) थाना कोचस, बिहार ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण—
1-नि0 गोपाल जी गुप्ता प्रभारी थाना चुनार मीरजापुर ।
2-हे0का0 राजकमल सिंह,हे0का0 संतोष यादव व का0 देवानन्द सिंह।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *