संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
26/06/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के एक मजरे में एक युवक का गांव की एक लड़की से चक्कर चल रहा था।लड़के ने एक दिन 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।लड़की का पिता कई दिनों तक अपनी लड़की को खोजता रहा जब उसका कोई सुराग नही लगा
तो शुक्रवार को मवई थाना पहुंच कर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध अपनी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि युवक के विरुद्ध धारा 363,366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।