संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️ उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला
26/06/2021 मवई अयोध्या – रुदौली तहसील अंतर्गत तकिया मजरे भेलसर गांव में स्वास्थ्य कर्मी से वैक्सिनेशन के दौरान मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार कोविड महामारी के विरुद्ध चलाये जा रहे वैक्सीनेशन के तहत ग्राम पंचायत तकिया गांव में शुक्रवार को सुबह दस बजे से कोविड वैक्सीन का टीका लगने के लिए कैम्प लगा था।आरोप है कि कुछ मनबढ़ लड़के टीकाकरण में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे और टीका लगाने गई टीम को अपशब्दों का प्रयोग किया।दिन में लगभग साढ़े तीन बजे एएनएम ज्योति आनन्द पर कुछ लड़के एक घर मे जबरन टीका लगाने का दबाव बनाने ल
गे जिसका विरोध करने पर मनबढ़ युवक ज्योति आनंद से मारपीट करने लगा।पीड़ित एएनएम ज्योति आनंद ने बताया कि बॉबी पुत्र वसीम व उनके साथियों ने मेरे साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज के साथ ही मार पीट भी की तथा मेरा सामान फेक दिया।घटना की जानकारी होते ही मौके पर तहसीलदार रूदौली प्रज्ञा सिंह व पुलिस चौकी प्रभारी भेलसर संतोष उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुचे।आरोपी को पकड़ने के लिए कई घरों में दबिस भी दी लेकिन तब तक वह भाग चुका था।
सीएचसी अधीक्षक डॉ0 पीके गुप्ता ने बताया कि वैक्सिनेशन में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को गिराने का प्रयास किया गया है।महामारी एक्ट सहित मार पीट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।डीएम सहित उच्चस्थ अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है।