Breaking News

सिसवा बाजार के युवाओं ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में आज युवाओं ने नगर पालिका परिषद में पार्क, ओपेन जिम, सड़कों की मरम्मत एवं नालियों की सफाई से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी- सिसवा को सौंपा।

बताते चलें कि सिसवा बाजार के युवाओं के लिए नगरपालिका परिषद में खेलकूद एवं व्यायाम करने के लिए पार्क एवं ओपेन जिम की व्यवस्था नहीं है, यहां के उत्साही युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा का जज्बा रखते हैं लेकिन सुविधाओं की कमी की वजह से कई बार सेना में जाना संभव नहीं हो पाता ऐसी स्थिति में आज कुछ युवाओं ने मिलकर अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर पार्क एवं ओपन जिम की मांग की वही अधिशासी अधिकारी महोदय ने मांगों पर विचार कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।इस दौरान पूर्व भाजपा विस्तारक विश्वजीत चौबे, अभिनेंद्र सिंह किशन ,सतीश कुमार मिश्र, शिवम जायसवाल एवं अंशुमान पांडेय सहित तमाम युवक उपस्थित रहे।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *