Breaking News

पोखरी में मिली तैरती हुई लाश

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट मे एक नाबालिक लड़के की लाश उसके घर के पीछे स्थित तालाब में तैरती हुई मिली। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सोहट निवासी शम्भू हरिजन पुत्र वकील उम्र 15 वर्ष का शव उसके घर के पीछे पोखरे में मिली है।

परिवारवालों के अनुसार मृतक नाबालिक कल सुबह से घर से गायब था जिसकी तलाश की जा रही थी कि आज सुबह उसके पिता घर के पीछे शौचालय में सौच करने गये थे कि उन्होंने पोखरे में तैरते शव को देखा। परिवार के कुछ और लोग भी पहुँच गये और लाश को बाहर निकाला जिसकी पहचान की गयी। मृतक के कपड़े पर खून के निशान तथा आँखो पर चोट के निशान थे।ग्रामीणों की सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *