Breaking News

आरक्षण के नाम पर लूट रहे है नेता – सत्येन्द्र शुक्ला

भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सत्येन्द्र शुक्ला ने वर्तमान आरक्षण की नीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आरक्षण के नाम पर आज नेताओं द्वारा सरेआम देश को लूटा जा रहा है और देश को विकास के बजाय विनाश की तरफ ले जाया जा रहा है ।
आगे उन्होंने बताया कि किसी भी आरक्षण समर्थक नेता से जब कोई पूछता है कि अगर आप बीमार हो जाएं तो क्या आप अपना इलाज किसी आरक्षण वाले डॉक्टर से करवाएंगे तो उनका जवाब हम और आप अच्छी तरह से जानते है ना में ही होता है।

जब उनसे यह पूछा जाता है कि क्या आप अपने बच्चों को किसी आरक्षण वाले अध्यापक से पढ़ा पाएंगे तो उनका जवाब ना में होता है उपरोक्त कथन से स्प्ष्ट होता है कि आज के ये नेता चाहे सत्ता पक्ष के है या विपक्ष के इनका एक मात्र उद्देश्य सत्ता की प्राप्ति है जिसके माध्यम से इन्हे अपना घर भरना हैं इन्हे देश के विकास से या देश की जनता के दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं ।इतिहास गवाह है कि जब- जब देश की बागडोर ऐसे भ्रष्ट और बेईमान नेताओं के हाथ में आती है देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा जाता हैं । सत्येंद्र शुक्ला ने सभी उन सभी व्यक्तियों से जो अपने आपको राष्ट्र का सेवक कहते है उनसे ये अपील की है कि उन सबको आरक्षण के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए ताकि हम सभी मिलकर इस देश को फिर से एक आरक्षण मुक्त देश बना सके ।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *