Breaking News

रिस्तेदारी में आई महिला सड़क हादसे में हुई घायल ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के आदर्श पुलिस चौकी के अंतर्गत घघसरा बाजार में 24 जून 2021 गुरुवार को सायं सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई है । उसकी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है । इलाज के लिए उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार घघसरा में लाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है । संतकबीरनगर जनपद के महुली निवासी लालमती, सहजनवां थाना क्षेत्र के भिखरा गांव रिस्तेदारी में आई हुई है । आज़ अपने पति लालाजी के साथ साइकिल द्वारा घघसरा बाजार घरेलू सामान की खरीदारी करने गई थी । घर वापस जाते समय चौराहे के पास एक बोलेरो ने सायकिल में टक्कर मार दिया । जिससे महिला के पैर में काफी चोट लग गई ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *