Breaking News

अगर कार्य के गुणवत्ता की झलक देखनी हो तो सिसवा आये

सिसवा नगर पालिका परिषद में कार्यो की गुणवत्ता चीख-चीख कर इस बात को बयां कर रही है कि आप इस पर पैर रखेंगे तो नाली में गिर जाएंगे।बताते चले कि सोशल मीडिया के फेसबुक पे अजय भाई ने पोस्ट करके सभी लोगो को अवगत कराया तथा इसकी शिकायत जिला अधिकारी को दी । नगर पालिका क्षेत्र के खड्डा बस स्टैंड सिसवा में नाला का निर्माण कार्य 2 साल से चल रहा है किंतु अभी तक पूर्ण नही हुआ तथा बीच-बीच मे थोड़ा- थोड़ा कर के कराया जा रहा है।

नाला में कार्य इतना शानदार हुआ है कि नाला के ऊपर जो छत डाला गया है इसकी दशा को देखिये संयोग से एक गधा इस पर चढ़ गया जैसे ही वह चढ़ा नाला का छत टूट गया और गधा नाले में गिर गया ,इसे देख अगल बगल के लोगो ने जब नाले की गुणवत्ता देखी तो देखते रह गए ,,पैर रखने पे यह टूटने लग रहा है ,कंकरीट मशाला का अनुपात भी बहुत खराब है।उक्त आरोप को लगाते हुए समाज सेवी अजय सिंह व श्रीराम ने जांच की मांग की है ।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *