Breaking News

छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में प्रधान पुत्र समेत आठ पर किया गया मुकदमा।

रिपोर्ट सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थानां अंतर्गत सोनबरसा चौकी के गोर्रा गाँव में बीते गुरुवार को मनबढो ने गाँव के एक परिवार पर जमकर कहर बरसाया ।मनबढो ने पहले लाठी डंडे से जमकर पीटा और फिर महिलाओ से छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए ।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के वर्तमान ग्राम प्रधान के तीन पुत्रो सहित आठ लोगो पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताते चले की पीड़ित सूरज सिंह पुत्र सत्यनरायन सिंह ग्राम गोर्रा के घर के पीछे रामप्रकाश सिंह बरगद का पेड़ लगा रहे थे। जिसपर सूरज सिंह ने विरोध किया तो रामप्रकाश सिंह ने गाली गलौज शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर रामप्रकाश सिंह ने अपने सहयोगियों को बुलाकर सूरज सिंह सहित उनके परिवार पर हमला कर दिया और महिलाओ से छेड़छाड़ भी किया। सूरज सिंह की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने ग्राम प्रधान के तीन पुत्रो हरेंद्रयादव,परशुराम,बलराम,और रामप्रकाश,धर्मेंद्र,सत्यम सिंह,सौम्य, राजसिंह पर धारा 147,354,323,504,506, के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी आशीष तिवारी कर रहे है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *