Breaking News

नगर निगम द्वारा नाला सफाई अभियान में शहर के नालो की हुई सफाई।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे नाला सफाई अभियान में आज दिनाँक 14 जून, 2021 को भरवलिया बुजुर्ग, आर्यन हास्पिटल रेड, बेतियाहाता, अलहदादपुर, भगत चैराहा तारामण्डल आदित्यपुरी तिराहा, धर्मपुर, शक्तिनगर, बिछिया मैत्रीपुरम कालोनी व राजेन्द्र नगर पश्चिमी, पुराना गोरखपुर आदि के नालो की सफाई का कार्य कराया गया। भरवलिया में भीषड़ बरसात के बीच में भी नाला सफाई का कार्य किया गया इस वृहद नाला सफाई अभियान में 100 श्रमिक नाला सफाई के लिए एवं 25 श्रमिक कूड़ा एवं सिल्ट उठाने के लिये लगाये गये है। नाला सफाई के लिये 3 अदद जे.सी.बी., 2 अदद बड़ा पोकलेन तथा 6 अदद छोटी पोकलेन मशीन लगाकर सफाई का कार्य कराया गया। कर्मचारियों के नाला सफाई कार्य में भीषण बरसात भी अवरोध उत्पन्न नही कर सकी। कर्मचारियों के उत्साह बढ़ाने के लिये नगर आयुक्त स्वर्य अपने टीम के साथ मौके पर बरसात में खडे़ रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *