Breaking News

अयोध्या में सुहागिनों के त्योहार वट सावित्री की रही धूम, पति की लंबी उम्र के लिए कर रहीं पूजा

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर आज वट सावित्री व्रत रखा है। इस मौके पर उन्होंने वट यानी बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना की।अयोध्या में इस व्रत और पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। वहीं, कुछ जगहों पर आज ये व्रत किया जा रहा है तो कई इलाकों में कल महिलाओं द्वारा बट के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की गई।


मान्‍यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट चले जाते हैं और आयु लंबी होती है। यही नहीं अगर दांपत्‍य जीवन में कोई परेशानी चल रही हो तो वह भी इस व्रत के प्रताप से दूर हो जाते हैं। ये तस्वीरें अयोध्या की हैं जहां सुहागिन महिलाए वट यानी बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना कर रही हैं।
अयोध्या में भी कई जगह पर आज ही वट सावित्री के पूजा की गई। महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना की। इस दिन सावित्री और सत्‍यवान की कथा सुनने का विधान है। इस कथा को सुनने से मनवांछित फल की प्राप्‍ति होती है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

शादी समारोह से वापस घर जा रहे अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर पलटी, एक कि मौत, चार घायल

  मीरजापुर। बारात से होकर घर को वापस लौटते समय रास्ते में कार अनियंत्रित होकर …