संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
05/06/2021 मवई अयोध्या – थाना मवई क्षेत्र की पुलिस टीम ने एक प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तथा आबकारी अधिनियम के तहत स्थानीय थाना पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया।
जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई क्षेत्र की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर अवैध मादक पदार्थ व शराब निष्कर्षण की रोकथाम के लिए अभियान चला रही थी। तभी गठित की गई टीम द्वारा उक्त थाना क्षेत्र के बुधराम पुत्र रामफेर ग्राम गनेशपुर मवई को एक पिपया में अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बुधराम के विरुद्ध मुकदमा अपराधी संख्या 140/21 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरिक्षक धर्मेन्द्र सिंह(प्रभारी चौकी बाबा बाजार कॉन्स्टेबल सूर्य प्रताप सिंह,पंकज यादव उपस्थित रहे।