Breaking News

चेयरमैन ने सीएचसी को लिया गोद पचास लाख से करेंगी कायाकल्प।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर/चौरीचौरा। मुंडेरा बाजार की चेयरमैन सुनीता गुप्ता ने वृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की वर्चुअल संबोधन को सुनने के बाद नगर पंचायत में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने की घोषणा की। चेयरमैन सुनीता गुप्ता ने बताया कि सीएचसी को पचास लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जायेगा। जिसमे में परिसर की सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, मूत्रालय, शौचालय, साफ सफाई, बेंच, चबूतरा जैसे अनेक कार्य कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम समापन के बाद चेयरमैन व ईओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ जितेन्द्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, सभासद विनय कुमार जायसवाल, प्रकाश चन्द्र नन्हे, राजकुमार व्यास, अवधनारायण जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *