Breaking News

100 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ़्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

31/05/2021 मवई अयोध्या- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थ व शराब निष्कर्षण के रोकथाम के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अलग अलग गांवों में छापा मारकर 100 लीटर अवैध शराब बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज बाबा बाजार धर्मेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल बैजनाथ यादव,देवतानंद यादव,सिपाही सुनील कुमार,अरविंद कुशवाहा,बोबी प्रताप सिंह तथा दयानन्द यादव ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रेछ के बृजेश पुत्र राम मिलन,तकिया मजरे कुशहरी के तिलकराम पुत्र जगजीवन देवईत के नाथूराम पुत्र काली दीन तथा राम चन्द्र पुत्र राम खेलावन को अलग अलग पिपियों में रखी सौ लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों आरोपियों को दफा 60 आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *