Breaking News

समाज मे पनप रही कुरितियों का समन करने के लिए व्यक्ति समाजसेवी के श्रेणी मे आते है : कुलदीप

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जनमानस सेवा सुपर 30 मूहिम के सातवें दिन दिनांक 29 मई दिन शनिवार को भारतीय युवा जनकल्याण समिति संगठन के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा राजघाट क्षेत्र के वसंतपुर तकिया मलिन बस्ती के सड़क पर जरुरतमंदों मे पैकेट का भोजन वितरण किया गया। संगठन के संस्थापक व संरक्षक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य जी के नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय द्वारा यह मिशन सफलता पूर्वक 7 दिन पुरे किये तथा आगामी 50 दिन तक निरंतर चलते रहने व जनमानस मे सामर्थनुसार भोजन व खाद्य सामग्री पहुचाने के लिए संकल्पित है। समया व सामर्थनुसार अग्रसर भायुजस संगठन द्वारा जनमानस सेवा सुपर 30 अभियान निरन्तर सात दिनों से गोरखपुर के युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय अपने कार्यकर्ताओं व कल्कि प्रभात सत्ता कि टीम तथा समाज के सामर्थवान व्यक्तियों के सहयोग से निरन्तर जरुरतमंदों मे सहयोग प्रदान करने कि कोशिश मे लगे हुए है। इस मूहिम मे समगठन प्रदेश सचिव आदित्य पाण्डेय गायत्री नगर मण्डल अध्यक्ष निखिल गुप्ता आदि लोग शारीरिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कुलदीप पाण्डेय बरसात का मौसम होने पर भी अपने मिशन पर निस्वार्थ भाव से असहायों जरुरतमंदो तक भोजन पहुँचाने मे पीछे नही हटे और अपनी टीम को लेकर राजघाट कि तरह शाम होने से पहले पहुँच गये। मलिन बस्ती मे लोगो कि संख्या अधिक थी लेकिन 35 लोगो को भोजन दे पाये तथा साथ ही अगली बार पचास पैकेट भोजन मलिन बस्ती मे लेकर आने का लोगो से वादा भी किये। युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि समाज सेवा के प्रति कुछ करने कि नियत अच्छी हो तो ईश्वर सदैव साथ देते हैं। कर्म व्यक्ति को महान बनाता है और कर्म निर्भर करता है व्यक्ति के सोंच व मानसिकता पर जिससे समाज के लोगों के प्रति सेवा करने कि भावना मन मे जागृत होती है।  किसी को दबाव या लुभावना देकर अवसर का लाभ लेने के लिए समाज सेवा नही होता, पूर्ण निष्ठा से समाज मे पनप रही कुरितियों आदि का समन करने के लिए इच्छूक व्यक्ति समाजसेवी के श्रेणी मे आते है जिनका अपना कोई स्वार्थ नही होता है। देश के कर्णधार है युवा जिनके कंधों पर समाज व देश का भविष्य निर्भर है। एक सच्चा निष्ठावान व कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी समाज को सही दिशा मे ले जाने मे मददगार साबित होता है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *