Breaking News

30वीं वाहिनी पीएसी में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का हुआ आयोजन

 

रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा

वर्दी का सपना हुआ पूरा, तो खिल उठे चेहरे, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता का लिया संकल्प—-

आज दिनांक 28/05/21 को 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 165 सफल रिक्रूट आरक्षियो के प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस परेड के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के आगमन पर परेड द्वारा सलामी दी गई

तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर मान-प्रणाम ग्रहण किया तथा रिक्रूट आरक्षियो को पद एवं गोपनीयता के साथ साथ सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से सेवा करने की शपथ दिलाई। परेड के प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी रवि पांडेय, द्वितीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी शिवम पाल व तृतीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी अभिषेक रहे।

विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में मानसिक एवं शारीरिक दक्षता के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर (सर्वांग सर्वोत्तम), विक्रम तिवारी (वह्य विषयो में प्रथम), रवि कुमार वर्मा (आंतरिक विषयो में प्रथम), सुमित कुमार (साक्षात्कार में प्रथम स्थान) व के अतिरिक्त अन्य रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप सेनानायक द्वारा भी मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *