Breaking News

सरकार को बदनाम करने की साजिश का सड़क ने खोला पोल

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर । जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन नदी पर नवनिर्मित नेशनल हाईवे संख्या सात के पुल का क्षतिग्रस्त होना सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था की धांधली को प्रदर्शित करता है । निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है । सबकी सुरक्षा की कामना से ही सरकार की और जनता की मंशा पूर्ण होगी । उक्त मांग भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने की है ।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायतें बराबर आती है । लेकिन दो दिन पहले ही नदी पर बने पुल की सड़क का बैठ जाना । उस गड्ढे में से केवल कोलतार मिले मोरंग और सरिया का दिखाई पड़ना चिंता का विषय है । जिसमे न तो मिट्टी है और न ही गिट्टी नजर आ रहा है ।

 

सरिया पर कोलतार एक नई कहानी कह रहा है । सड़क निर्माण में की गई धांधली प्रदेश और केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश है । श्री श्रीवास्तव ने सड़क निर्माण में लूट करने वालों की जांच कर साजिश में शामिल सभी लोगों का खुलासा करते हुए दंडित किए जाने की मांग की है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *