Breaking News

डीएम व एसएसपी ने बड़हलगंज थाने का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

रिपोर्ट ब्युरो

 

गोरखपुर। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी आए दिन हर सर्किल क्षेत्रों के थानों का निरीक्षण कर थानेदारों व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे आज उसी  क्रम में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी तथा जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन बड़हलगंज थाना सहित कार्यक्रम स्थल होम्योपैथिक संस्थान बड़हलगंज का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दीया संबंधित को कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए थाने पर आने वाले हर फरियादियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही थाना परिसर में प्रवेश दिया जाए जिससे अन्य में संक्रमण फैलने से रोका जा सके थाने पर रखे अपराध व आगंतुक रजिस्टर  का अवलोकन कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि आए हुए फरियादियों का कारण व समय रजिस्टर में अंकित होना अति आवश्यक है उक्त मामले में क्या निष्कर्ष लिया गया उसका भी उल्लेख किया जाना आवश्यक है किसी भी प्रकार के तथ्यों को छिपाकर आगंतुक रजिस्टर में न दर्ज किया जाए अगर इस तरह की शिकायत पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिसका  संबंधित पालन करें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *