Breaking News

CORONA: यूपी में एक औए भाजपा नेता का कोरोना से निधन

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

भाजपा नेता पप्पू सिंह परास का कोरोना से निधन

भाजपा नेता पप्पू सिंह परास का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से पीडि़त थे। उन्होंने कम समय में ही गोंडा जिले में अपनी पहचान बनाई थी

कम समय में ही जिले की सियासत में अपना अलग स्थान बना चुके और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पप्पू सिंह परास का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह करीब एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।

भाजपा नेता पप्पू सिंह परास

मिली जानकारी के मुताबिक, इन्द्र बहादुर सिंह (48 वर्ष) उर्फ पप्पू सिंह परास करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

परिजनों के काफी प्रयास व महीनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने गुरुवार रात अन्तिम सांस लेकर इस दुनिया को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह परास जिला पंचायत सदस्य की सीट पर लगातार काबिज रहे।

उन्होंने अपनी अति सहज कार्यशैली से दो बार बेलसर ब्लाक के प्रमुख पद पर अपना वर्चस्व कायम किया। उनके आसामयिक निधन के बाद जिले में दूसरे राजनीतिक रसूख का अंत माना जा रहा है। पप्पू सिंह परास के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है ।.

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पप्पू परास बसपा के तरबगंज से चुनाव लड़े थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटा मयंक, पुणे से एमबीबीएस कर रहा है। पत्नी नीलम सिंह बेलसर की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *