ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
अयोध्या बीकापुर तहसील क्षेत्र में रुक रुक कर हो रही बारिश ने 33/11 विद्युत सबस्टेशन मंगारी व 33/11विद्युत सब स्टेशन केरालाल खा (हैदरगंज) की बिजली व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
दोनों सब स्टेशनों से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली 15 घण्टे से गायब है। वहीं हैदरगंज कस्बे में भी विद्युत आपूर्ति 15 घण्टे से ठप हैं। क्षेत्र के मंगारी पावरहाउस के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गांवो में 15 घण्टे से बिजली न मिलने से लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश है।
33/11 मंगारी पावरहाउस क्षेत्र में बुधवार को रात भर बिजली नदारद रही। चौरे बाजार, खजुराहट, गोला बाजार कस्बे में सैकड़ों की संख्या में कमार्शियल कनेक्शन धारक है। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बिजली न आने से हम लोगो का प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब समस्या की बाबत विभागीय अधिकारी को फोन मिलाया जाता है तो वह फोन उठाना मुनासिब नही समझते।
अवर अभियंता नंदलाल कनौजिया ने बताया कि बबुरिहा कौंधा से मुख्य सप्लाई रात से खराब है। लाइनमैन लगे हुए हैं, बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं फिर भी जल्द सप्लाई बहाल होगी ।