Breaking News

भेड़पालकों के साथ नाइंसाफी से कमिश्नर खफा : पूछा-क्यों जल गए भेड़ों के बाल (ऊन)

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
 
मीरजापुर । लम्बी उमर, आधे टांग की धोती, अपने हाथ का बना कुर्ता, झुर्रीदार चेहरा और मूक वाणी वाले भेड़पालकों के बीच जब विंध्याचल मण्डल के आयुक्त श्री मुरलीमनोहर लाल पहुंचे एवं हाल जानने के लिए मंच पर जाने के बजाय सीधे संवाद शुरू किया तो सब अवाक हो गए । फिर तो कमिश्नर के तेवर गर्म इसलिए हुए कि भेड़ों के बाल (ऊन) खरीदे न जाने पर उसे जलाने के लिए भेड़पालक मजबूर हुए हैं तथा चार प्रथम श्रेणी सहित तीन सौ स्टाफ का सघन भेड़ पालन विभाग सारे हालातों से बेखबर वेतन लेकर होकर सो रहा है ।
यह स्थिति बुधवार को सिटी ब्लाक के सिरसी गहरवार ग्राम में भेड़पालकों के चौपाल की है । इस विभाग से प्रायः बेखबर लोगों को पहली बार लगभग एक हजार भेड़ लेकर आए 58 भेड़पालकों के साथ किसी मण्डलायुक्त ने चौपाल लगाई ।
मंच बना था । कमिश्नर की गाड़ी रुकी ही थी कि संबंधित मातहत उन्हें मंच की ओर ले जाने लगे लेकिन उनकी नजर पहाड़ी इलाके के सैकड़ों पेड़ों के नीचे अलग अलग जत्थे में जुटे भेड़पालकों पर गयी । कमिश्नर श्री लाल मंच पर न जाकर भेड़पालकों की ओर जब मुड़े तो इस बार वाणी मुखर हुई भेड़पालकों की और मूक हो गए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी ।
एक अपर निदेशक तथा तीन संयुक्त विकास निदेशकों वाले विभाग में जिले के 97 हजार भेड़ों के बावजूद एक किलो ऊन नहीं खरीदा गया पिछले एक साल में जबकि भेड़पालक भेड़ों के बाल काटकर रखते हैं कि विभाग उनके ऊन को बाजार में नीलामी के जरिए बेचकर आजीविका के लिए पैसा दिलाएगा । कमिश्नर ने जब इसका कारण जानना चाहा तो अनेक बहाने शुरू हुए लेकिन जिरह में टूट गए विभागीय अधिकारी और कबूल किया कि उनसे चूक हुई है और मई 2017 के बाद ऊन की खरीददारी नहीं की गई जबकि प्रति भेड़ आठ सौ ग्राम ऊन खरीदने का निर्देश है । पिछले साल भी मात्र 114 कुंतल खरीद हुई थी ।
मण्डलायुक्त श्री मुरलीमनोहर लाल ने इस लापरवाही को गम्भीरता से लिया कि जो भेड़पालक बोल नहीं पाते, गोल बनाकर धरना नहीं देते उनके साथ घोर ना-इंसाफी हुई है । उन्होंने इस लापरवाही पर विभाग के लखनऊ में बैठे डायरेक्टर से बात की तथा उचित एक्शन तत्काल लेने के लिए कहा । कमिश्नर ने ऊन के विपणन के साथ भेड़ों के समुचित दवा-इलाज पर भी जोर दिया । इसी के साथ अधिक भेड़ रखने वालों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ अन्यों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया । इस चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन भी थी ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *