Breaking News

कोरोना की आशंका से पूरा गांव हुआ सील, 4 की मौत, कई लोग बीमार

अयोध्या जनपद के हैरिंग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के भाऊपुर गांव में अचानक हुई चार मौतों से पूरा इलाका थर्रा गया है। लोगों का मानना है कि यह मौतें कोरोना संक्रमण की वजह से हुई हैं। हालांकि सभी मृतकों का दाह संस्कार गांव में ही कर दिया गया था। रविवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 77 लोगों की कोविड जांच की गई। जिसमें दस लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव को सील कर दिया गया है, वहीं बताया गया कि सभी मृतकों के गले में खरास और दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत और जुकाम बुखार की शिकायत थी। गांव में अभी दर्जनों लोग बीमार बताये जा रहे हैं। भाऊपुर गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर जांच कर रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीएन द्विवेदी ने बताया कि रविवार को 77 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी ग्रामीणों की जांच जायेगी। बताया गया कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम भाऊपुर में 19 मार्च से 27 मार्च तक महेश तिवारी उर्फ सोनू के यहां श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम था। जिसमें इनकी एक महिला रिश्तेदार लखनऊ से आई थीं। लोगों का कहना है कि वह कोरोना पॉजिटिव थीं। इनके सम्पर्क में कई लोग आये हैं। जिसमें कलावती (50) की 9 अप्रैल को मृत्यु हो गयी। इसके पहले 7 अप्रैल को राम किशुन पासी की 48 वर्षीय पत्नी का भी गले में दर्द एवं जुकाम बुखार से मौत हो गई। विद्या का इलाज लखनऊ में चल रहा है। नीलम के भाई ललित की भी तबीयत ठीक नही है। सोनू की बेटी मांडवी 21 वर्ष भी पाजिटिव बताई जा रही है। चूंकि गांव में भण्डारे में सभी लोगों का खानदान था। जिससे पवन तिवारी 45 वर्ष संक्रमित हुए और शनिवार रात लगभग 8 बजे मृत्यु हो गई। इसके पूर्व शनिवार को ही सुबह पुजराइन 50 वर्षीय पत्नी दिनेश तिवारी की भी मृत्यु हो गई। भाऊपुर गांव में दो घंटे पहले स्वास्थ्य टीम पहुंची है। गांव वालों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। गांव वालों के मुताबिक भाऊपुर गांव की तीन महिलाओं और एक युवक की मृत्यु कोरोना की ही वजह से हुई है।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *