ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत
इलाहाबाद- बारा थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापगढ़ जनपद के अन्तू थाना क्षेत्र के महुआयें गांव निवासी संजय गौतम का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस गौतम अपने चाचा कमलेश और चाची सुमन और चचेरे भाई के साथ चाचा के ससुराल कटनी मध्यप्रदेश से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बारा थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव के पास पहुंचा तभी अचानक ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक कक्षा 11 का छात्र था। वह दो भाई में बड़ा, तीन बहन है। मौत की सूचना पर मां लालती देवी का रो रोकर बुराहाल है।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …