बहराइच:- गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे शहर में निकाली गयी प्रकाश उत्सव
गुरुनानक देव जी का 550 वा प्रकाश उत्सव (गुरुनानक जयंती) बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पारंपरिक ढंग से गुरुद्वारा से जुलूस निकाला गया जुलूस के आगे आगे झाड़ू लगाकर पानी का छिड़काव करते हुये जुलूस पूरे नगर में घुमते हुए गुरुद्वारा तक के जाया गया जिसे स्थानीय लोगो ने जगह जगह पर जल पान का प्रबंधन कर स्वागत किया और भारी तादाद में महिलाओं पुरुषों और बच्चे जुलूस में इकट्ठा हुए और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय बहराइच के बच्चों ने व अन्य ने हिस्सा लिया इस मौके पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरफ से रही।
जन्म जयंती वर्ष पर आयोजित प्रकाश उत्सव कार्यक्रम का दर्शन/स्वागतअस्पताल चौराहा स्थित 286 सादर विधानसभा के कार्यालय के सामने किया गया।अत्यंत भव्य शोभा यात्रा। उत्तर प्रदेश सरकार में मन्त्री/नगर विधायिका माननीय अनुपमा जायसवाल जी ने पुष्प वर्षा और पञ्च प्यारो की चरण वन्दना कर अभिनन्दन किया।
Tags बहराइच
Check Also
देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …