दुर्गापूजा को शांिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए थानाध्क्ष द्वारा किया नगर भ्रमण
कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील के अंतर्गत में ग्राम सभा बुलहवा में आज हनुमान गंज के थानाध्क्ष महोदय के द्वारा स्थानीय नगर में भ्रमण कर सभी पांडालो का दौरा किया तथा सबको निर्देशित किया कि अनुशासन हीनता करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्क्ष हनुमान गंज ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेरह स्थानों पर मा दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना हुई है। थानाध्क्ष महोदय श्री बृजेश कुमार मिश्रा के साथ
राजाराम यादव ,प्रवीण यादव , रविशंकर राय तथा समाज सेवी हदीस पेंटर ने नगर का दौरा किया।
विकास मरोदीया खड्डा कुशीनगर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …