Breaking News

लौरिया प,च,: समाज को नशामुक्त करने व गुमराह नौजवानों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करेंगे डीजी गुप्तेश्वर पांडेय।

समाज को नशामुक्त करने व गुमराह नौजवानों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करेंगे डीजी गुप्तेश्वर पांडेय
आगामी 25 अक्टूबर को प्रखंड परिसर में डीजी गुप्तेश्वर पांडेय और पुलिस अधीक्षक जयकांत सेमिनार में भाग लेने आएंगे। जिसकी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी की अध्यक्षता में संतजेवीयर स्कूल में एक बैठक हुई। कार्यक्रम के आयोजक व ब्यवस्थापक शाहिद एकबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आवाम के नाम नशामुक्ति का पैगाम देने और समाज के भटके व गुमराह नौजवानों को सही राह दिखाने के लिए आगामी 25 अक्टूबर को प्रखंड परिसर में सेमिनार का आयोजन होगा। जिसका उद्दघाटन राज्य के डीजी गुप्तेश्वर और एसपी जयकांत करेंगे। श्री एकबाल ने बताया कि समाज में सद्भावना के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने तथा पुलिस व पब्लिक के बीच उपज रहे खाई को पाटने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लौरियावासी सहयोग देने के लिए कृत संकल्पित हैं । इधर प्रमुख श्री तिवारी ने इस सेमिनार को सफल बनाने के लिए हर तरह के सहयोग देने की बात कही।जिसका सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया। मौके पर श्री एकबाल के साथ धनंजय तिवारी, के तिवारी, ई असर एकबाल , अमर राम, मोहन मियां , उदय राव सहित कई ब्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *