Breaking News

बगहा:-बगहा नगर में स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ पथसंचलन करते हुए शौर्य का किया प्रदर्शन।

बगहा:-बगहा नगर में स्वयंसेवकों ने घोष वादन के साथ पथसंचलन करते हुए शौर्य का किया प्रदर्शन
बगहा(14अक्टूबर2018):-बगहा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजयादशमी के उपलक्ष्य में घोष वादन के साथ पथ संचालन करते हुए शौर्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो से जुड़े स्वयंसेवको ने बड़ी संख्या में पथसंचलन के दौरान शामिल हुए।यह कार्यक्रम चम्पारण बिभाग के बिभाग संघ संचालक राजकिशोर के सानिध्य में संपन्न हुआ।स्थानीय मारवाड़ी अतिथि भवन से संपूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचालन किया गया।जिला प्रचार प्रमुख जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस संचलन में बगहा जिला के सेमरा,बाल्मीकिनगर,हरनाटांड़,बनचहरी,पतिलार,नवका टोला,धनहा,तमकुहां,रामनगर,तथा बगहा नगर से सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवको ने भाग लिया।इसके लिए पिछले सप्ताह से कई टोलियों द्वारा संपर्क किया गया।इस अवसर पर जिला संघ चालक डॉ रामप्रताप सिंह,नगर संघचालक जटाशंकर प्रसाद तथा बिभाग सेवा प्रमुख गोविन्द यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन पूरे बगहा नगर का भ्रमण करते हुए मारवाड़ी अतिथि भवन में संपन्न हुआ जहाँ स्वयंसेवको ने अपना शारीरिक तथा दंड प्रहार का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में स्वयंसेवको को मुख्य वक्ता माननीय बिभाग संघ चालक राजकिशोर के द्वारा संबोधित किया गया एवं वर्तमान परिवेश में संघ का दायित्व राष्ट्र निर्माण में किस तरह हो इस विषय पर चिंतन किया गया।राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका हमेशा से देश को परम बैभव के शिखर तक ले जाने की संकल्पना के साथ स्वयंसेवको का संघ सेवको का दायित्व एवं भूमिका रहा हैं।भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवक नित्य संकल्पित रखकर कार्य करते रहे हैं।
विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।इस निमित्त संघ की भूमिका राष्ट्र निर्माण के लिये हमेशा से अपेक्षित रही हैं।भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक हमेशा से कृत संकल्पित रहते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवको सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यवाह सुरेश,सह सतीश,नगर कार्यवाह उमेश बैरासिया,जितेन्द्र कुमार,परमानन्द प्रकाश,प्रवीण,बैभव,विवेक,अमरेश यादव ,संतोष सोनी,विकास राय,अभय साहु,कमलेश,संजय,मनोज साहु,राजेंद्र पाठक,सुरेश,गरीबनाथ जी,मणिशंकर,प्रेमसागर,आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *