Breaking News
IMG 20261003 WA0009

देवरिया – खुखुंदू में डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद. हिरासत में लिए डीसीएम चालक की मौत

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20261003 WA0009

 

-देवरिया। जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक से करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किए जाने के मामले में हिरासत में लिए गए डीसीएम चालक की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे देवरिया स्थित महार्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही सीओ सदर और एसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

 

मृतक के परिजन भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। मृतक के पड़ोस के रहने वाले चाचा, जो खुद ट्रक चालक हैं, ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।

 

पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भगाया था डीसीएम

 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह देवरिया की तरफ से एक डीसीएम खुखुंदू चौराहे पर पहुंचा। वहां पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को नूनखार मार्ग की ओर तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। खुखुंदू थाने से करीब 500 मीटर आगे पुलिस ने घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया।

 

पुलिस के मुताबिक वाहन रुकते ही चालक और उसके साथ मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। डीसीएम की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

 

ब्रान की आड़ में गांजा ले जाने का आरोप

 

हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बृजपाल उर्फ विक्की (38), पुत्र कैलाश सिंह, निवासी सोनडाला फरीदपुर, थाना अमरोहा देहात, जिला अमरोहा के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार वह डीसीएम लेकर असम के बरपेटा जिले से आया था। वहां से ब्रान लोड किए जाने और इसके लिए करीब 28 हजार रुपये दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि ब्रान की आड़ में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261001 WA0019

देवरिया – वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …