Breaking News

अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

होली मिलन समारोह में भगवान का झांकी, बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय कस्बा में स्थित राधा कृष्ण मंदिर स्थल सत्यानगंज में अग्रहरि समाज के तत्वाधान में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और सामाजिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम व सद्भाव को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रदीप अग्रहरि महानगर अध्यक्ष वाराणसी भाजपा व विशिष्ट अतिथि राम जयश्री अग्रहरि, विनीता अग्रहरि, महेंद्र अग्रहरि ने संयुक्त रूप से ठाकुर जी के जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

उसके बाद अग्रहरि समाज के लोगों ने आयें हुए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम, माल्यार्पण कर के किया स्वागत कार्य्रकम के पश्चात शैक्षणिक सम्मान, बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अग्रहरि समाज के उत्थान पर सुंदर वक्तव्य / उद्बोधन व अन्य समाजोपयोगी कार्यक्रम किया गया इसके साथ ही भगवान की झांकी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संचालन कुमार आनंद ने किया।

इस दौरान अशोक अग्रहरि, बंशी अग्रहरि, सिद्धार्थ अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, एडवोकेट विकास अग्रहरि, रोशन अग्रहरि, अश्वनी अग्रहरि, सतनाम सिंह, संजय अग्रहरि, आशीष अग्रहरिज सचिन अग्रहरि, अरुण अग्रहरि, संजय कुमार, शैलेन्द्र अग्रहरि, चंदन अग्रहरि, राजीव अग्रहरि, चिराग़ अग्रहरि, आयुष, अनिकेत, रौनक सहित सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …