Breaking News
अहरौरा सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

चलती ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की हुई मौत

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चित्तविश्राम तिराहा के पास एक चलती ट्रैक्टर में पीछे से बाइक जा घुसी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक ननिहाल जा रहा था

मृत युवक की पहचान आयुष सिंह (24 वर्ष) पुत्र सतीश सिंह, निवासी ब्रह्मणपुर बरखंडी थाना बक्सा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
बताया गया कि वह वाराणसी से सोनभद्र स्थित अपने ननिहाल जा रहा था। लगभग रात 2 बजे जब वह चित्तविश्राम तिराहे के पास पहुँचा, तो आगे जा रही ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मीरजापुर जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …