अयोध्या ब्यूरो/कामता शर्मा
अयोध्या।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन रविवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर और रामलला के दर्शन कर उन्हें अपार शांति और आनंद की अनुभूति हुई।
रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा—
“मैं धन्यवाद करना चाहती हूं योगी जी और मोदी जी का, जिनकी वजह से आज हम सबको श्रीरामलला के सहज दर्शन सुलभ हो पाए। यहां आकर लगता है कि जीवन धन्य हो गया। रामलला का दर्शन कर ऐसा लग रहा है जैसे जन्म सफल हो गया।”
अभिनेत्री ने आगे कहा कि अयोध्या का वातावरण अत्यंत पवित्र और सकारात्मक है। दर्शन के बाद उनका मन प्रसन्न और आनंदित हुआ।