Breaking News
गाजीपुर में प्रधान प्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का आरोप

 देवरिया का मान बढ़ाया – अयान बिन लियाकत ने जीता गोल्ड

Screenshot 2025 08 20 08 22 17 26 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6


 देवरिया का मान बढ़ाया – अयान बिन लियाकत ने जीता गोल्

लखनऊ/देवरिया:
देवरिया जनपद के खुखुंदू क्षेत्र के कक्षा 6 के छात्र अयान बिन लियाकत ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई थी।

गोल्ड जीतने के बाद अयान अब कटक (ओडिशा) में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे।

देवरिया पहुंचने पर अयान का भव्य स्वागत किया गया। उनके प्रशिक्षक माधव शर्मा ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से अयान को लगातार ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

अयान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक, माता-पिता और बहन को दिया।
ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया सहित जिले के गणमान्य लोगों ने अयान को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …