Breaking News
भीनमाल में अतिक्रमण विरोध प्रदर्शन के दौरान रैली निकालते लोग भीनमाल में अतिक्रमण विरोध प्रदर्शन के दौरान रैली निकालते लोग

भीनमाल: अतिक्रमण हटाने पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

भीनमाल | रिपोर्टर: मनीष दवे (IBN News)
शहर के महाराणा प्रताप कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपखंड कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम दौलत राम चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

📢 15 दिन में मांगें पूरी करने की चेतावनी

15 मिनट की वार्ता के दौरान कॉलोनीवासियों ने स्पष्ट कहा कि यदि 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक पूराराम चौधरी भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें:

  • तोड़े गए सार्वजनिक शौचालय को दोबारा बनवाया जाए।

  • अतिक्रमण के नाम पर बार-बार परेशान न किया जाए।

  • क्षेत्र का स्थायी सर्वे करवाकर पट्टे दिए जाएं।

  • पानी, बिजली और स्थायित्व के मूलभूत अधिकार सुनिश्चित किए जाएं।

⚖️ न्यायालय आदेश के बावजूद कार्रवाई

अधिवक्ता सत्यवान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कॉलोनी के 126 लोगों ने न्यायालय में याचिका लगाई थी, जिस पर यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद 3 घरों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया।

🏘 पालिका पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय प्रबुद्धजनों का कहना है कि भीनमाल नगर पालिका पहले ही कॉलोनी का विकास कर सकती थी, लेकिन वर्षों से यह काम लंबित है। अब अचानक कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …