बलिया | रिपोर्टर: जीतेन्द्र चौबे
सांसद सनातन पाण्डेय ने शुक्रवार को बलिया जिले के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने माल्देपुर, गोपालपुर (दुबे छपरा), बेलहरी, बादलपुर, दया छपरा, लालगंज, हृदयपुर, वंश गोपाल छपरा, सुरेमनपुर, श्रीपतिपुर समेत अन्य इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से सीधे बातचीत की।
🚤 राहत सामग्री वितरण पर जोर
सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता और राहत सामग्री की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचे और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
सांसद पाण्डेय ने कहा—
“बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन को चाहिए कि सहायता सामग्री हर पीड़ित तक समय से पहुंचे और इसका विशेष ध्यान रखा जाए।”
👥 स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे साथ
इस दौरे के दौरान संजय मिश्रा सहित दर्जनों स्थानीय लोग सांसद के साथ मौजूद रहे और पीड़ितों की समस्याएं सामने रखीं।