मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
मवई, अयोध्या:
दरगाह मखदूम अब्दुल हक़ रुदौलवी के सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ़ सुब्बू मियां की वालिदा का शुक्रवार की रात लखनऊ स्थित लोहिया हॉस्पिटल में इंतकाल हो गया।
शनिवार को बाद नमाजे जुहर, खानकाह में नमाजे जनाजा अदा की गई, जिसके बाद बड़े रौजा मख़्दूमजादा में सैकड़ों सोगवारों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
खानदानी शख्सियत और मिलनसार स्वभाव
मरहूमा हजरत शेख़ सफी र.अ. के खानदान से थीं और स्वर्गीय शाह हम्माद अहमद अहमदी (पूर्व सज्जादा नशीन) की पत्नी थीं। वह बेहद मिलनसार, नेकदिल और दूसरों के दुख-सुख में हमेशा काम आने वाली महिला थीं। उनके इंतकाल से पूरे इलाके में गम का माहौल है।
दुआ और संवेदनाएं
अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूमा को जन्नतुल फिरदौस में आला मुक़ाम अता फरमाए और अहल-ए-ख़ानदान को सब्र-ए-जमील अता करे।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग
मरहूमा के इंतकाल की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ़ सुब्बू मियां से मिलने और संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
इनमें प्रमुख रूप से सैयद फैजान चिश्ती (सज्जादा नशीन खानकाह दरगाह कारी बारखुरदार), शाह अब्दुल रहमान उर्फ़ बबलू मियां (सज्जादा नशीन खानकाह रशीदिया, मैनपुरी), शाह उमर जिलानी (सज्जादा नशीन बानंसा शरीफ), शाह बख्तियार अहमद साबरी (सज्जादा नशीन खानकाह हुसैनिया, सुल्तानपुर), दिलावर हुसैन चिश्ती साबरी (नायब सज्जादा दरगाह चहार मीना, इलाहाबाद), नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, डॉ. निहाल रज़ा, डॉ. अनवर हुसैन खान, शाहिद सिद्दीकी, सैयद मोहम्मद कासिम, सैयद मोहम्मद कायम, इरफान खान, हाजी अमानत अली, इंजीनियर सरफराज नसरुल्लाह, मोहम्मद आरिफ खान, डॉ. शरीफ कुरैशी, ऐनान मसूद अंसारी, अतीक खान, आमिर खान, महबूब आलम सिद्दीकी, मौलाना इश्तियाक अहमद, इमरान सफवी, यासिर कलीम, सुल्तान किदवई, शाह उस्मान अहमद, शाह फारूक अहमद, शाह फरीद अहमद, सैयद फारूक अहमद, तारिक रुदौलवी, शाह मसूद हयात गजाली, शाह सैफ अहमद, एडवोकेट जब्बार अली, शाह फ़राज़, राजेश गुप्ता, सैयद सिराज अहमद, चौधरी हिलाल, प्रदीप यादव, चौधरी हसीन, चौधरी मतीन अहमद, ताजुद्दीन पप्पू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।