Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 7.32.12 PM

पानी किल्लत दूर करने के लिए आमंत्रित किए गए 7 रेनीवेल टेंडर

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पिछले कुछ दिनों पानी ना आने की वजह से लोग बहुत परेशान थे लेकिन अब पानी की किल्लत दूर करने के लिए 7 रेनीवेल टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सबसे अधिक पानी की दिक्कत बल्लभगढ़ और एनआईटी क्षेत्र में है,टेंडर के मुताबिक यमुना नदी किनारे साथ रहने वालों लगाए जाएंगे।टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेका छोड़ दिया जाएगा।यमुना नदी किनारे लगाए जाने वाले 7 रेनीवेल का पानी लाइन नंबर 1, 2,3,5 और 8 में बढ़ेगा।

एक रेनीवेल से रोज 10 एमएलडी(यानी 10 लाख लीटर)पानी सप्लाई किया जाएगा,जिस हिसाब से शहर को रोज 70 से 75 एमएलडी अतिरिक्त पानी और मिल जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कत कम होगी। शहर को तकरीबन 450 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन फिलहाल 350 एमएलडी से भी कम पानी ही मिल पा रहा है। यह रेनीवेल फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण एफएमडीए लगाएगा। रेनीवेलसे पानी बूस्टर तक पहुंचाने का काम एफएमडीए का है,और शहर में पानी सप्लाई करने का काम नगर निगम का है।पिछले कुछ दिनों एनआईटी क्षेत्र में पानी की किल्लत सबसे अधिक देखने को मिली और आए दिन क्षेत्र के लोग नगर निगम मुख्यालय पर धरना देते हुए भी नजर आए। लेकिन अब रेनीवेल लगने से लोगो को राहत मिलेगी।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *