मीरजापुर – गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 404वां प्रकाशोत्सव इस वर्ष भी मीरजापुर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, पट्टीखुर्द में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह तीन दिवसीय गुरुमत समागम 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से संगतों ने हिस्सा लिया।
🌅 प्रभात फेरियों से हुई शुरुआत
16 अप्रैल की सुबह प्रभात फेरी से इस पावन समागम की शुरुआत हुई। श्री अखंड पाठ रहिरास साहिब, आरती और शब्द कीर्तन का सुंदर आयोजन हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण किया गया।
🎶 गुरबाणी कीर्तन से गूंजा वातावरण
17 अप्रैल को कीर्तन ‘आसा दी वार’ और विभिन्न रागियों द्वारा गुरुवाणी का प्रचार किया गया। 18 अप्रैल को शुक्रवार के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पंच प्यारे की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब जी को सजाए गए वाहन पर नगर भ्रमण कराया गया।
🚩 शोभायात्रा का भव्य आयोजन
शोभायात्रा पट्टीखुर्द गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर चौक बाजार, पटवा टोला, तकिया डोमान, गोला सहुवाईन, सम्मेत्तर, त्रिमुहानी, टिकरा खरंजा होते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर में समापन हुई। रास्ते में संगतों के लिए नाश्ता व जलपान की व्यवस्था की गई थी, जिसे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य द्वारा वितरित किया गया।
⚔ गतका दल द्वारा शस्त्र प्रदर्शन
मिर्जापुर से आए गतका दल द्वारा शस्त्रों का भव्य प्रदर्शन किया गया। उपस्थित संगत ने करतबों की सराहना की और यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना रहा।
🎤 प्रसिद्ध रागियों की प्रस्तुति
समापन दिवस पर उपिंदर पाल सिंह (आनंदपुर साहिब), नरिन्दर सिंह (हजूरी रागी, गुरुद्वारा गुरुबाग, वाराणसी), रकम सिंह (हजूरी रागी, गुरुद्वारा नीचीबाग, वाराणसी) द्वारा गुरबाणी कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
🍛 अटूट लंगर और सेवा भावना
प्रत्येक दिन गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर की सेवा चली, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में दिल्ली, सिंगरौली, बैढ़न, सुरत, रॉबर्ट्सगंज, चुनार, रामनगर, ओबरा, चकिया, मुगलसराय समेत अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक हुए।
👥 प्रमुख उपस्थित लोग
इस आयोजन में अध्यक्ष सतपाल सिंह सोढ़ी, अमोलक सिंह, ईश्वर सिंह, जगजीत सिंह, सरदार मान सिंह, संतोष सिंह, गुरमीत सिंह, कमल सिंह, करनैल सिंह सहित सैकड़ों सिख संगतों की उपस्थिति रही।