संबाददाता – सुजीत कुमार
5 सितम्बर 2018
मिर्ज़ापुर ! अदलहाट स्थानीय थाना क्षेत्र के एडवांस पब्लिक स्कूल मे छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को डा0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण मे मनाया गया।
प्रधानाचार्य सुरेश मोर्य ने पूर्व राष्ट्रपति राधा कृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा की गुणवत्ता व महत्ता को रेखांकित किया तथा उनके आदर्शों को अपने-अपने जीवन मे अमल करने की नसीहत दिया।वहीं छात्र-छात्राओं ने भी राधा कृष्णन जी के जीवन से शिक्षा लेने की बात कही और विद्यालयों मे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए । बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया । विद्यालय की प्रधानाचार्य सुरेश मौर्य ने डा0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया । विद्यालय के सभी शिक्षकगण इस अवसर पर रहे।
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …